अचानक कलेक्टर पहुंचे तो बिना किसी सूचना के नदारत मिले बहोरीबंद बीएमओ, एएनएम और पंचायत सचिव को कलेक्टर ने थमाया नोटिस, औचक निरीक्षण में मिली खामियां

अचानक कलेक्टर पहुंचे तो बिना किसी सूचना के नदारत मिले बहोरीबंद बीएमओ, एएनएम और पंचायत सचिव को कलेक्टर ने थमाया नोटिस, औचक निरीक्षण में मिली खामियां

कटनी। कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने गुरूवार को विकासखंड बहोरीबंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अनुपस्थित मिले बीएमओ, आरोग्‍य मंदिर पथराडी पिपरिया की एएनएम और पंचायत सचिव पटोरी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम बहोरीबंद श्री राकेश कुमार चौरसिया मौजूद रहे। औचक भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बहोरीबंद, आयुष्मान आरोग्‍य म‍ंदिर पथराडी पिपरिया व पटोरी सहित तहसील कार्यालय बाकल एवं उपस्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बाकल का औचक निरीक्षण किया और बिना पूर्व सूचना के कार्यस्‍थल पर अनुपस्थित पाये गये बीएमओ, आरोग्‍य मंदिर पथराडी पिपरिया की एएनएम और पंचायत सचिव पटोरी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

बहोरीबंद बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी

सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को ड्यूटी डॉक्‍टर चार्ट  नहीं मिला। इस दौरान ड्यूटी डॉक्‍टर डॉ. शैफाली उइके, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बहोरीबंद में पदस्‍थ डॉ. रितेश दुबे एवं बीएमओ अनु‍पस्थित पाये गये। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुये कलेक्‍टर ने प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बहोरीबंद के बीएमओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश सीएमएचओ को दिये। वहीं पोषण पुनर्वास केन्‍द्र में 10 बच्‍चों के लक्ष्‍य के विपरीत मात्र 6 बच्‍चे ही पाये गये। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने महिला जनरल वार्ड, प्रसूतिका वार्ड, हाई रिक्‍स महिलाओं की जानकारी, ओपीडी वार्ड, पैथेलॉजी वार्ड का भी निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई नहीं पाये जाने पर नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुये आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं दुरूस्‍त करने हेतु मौके से ही दूरभाष पर सीएमएचओं डॉ. राज सिंह ठाकुर को स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए, अधिक मुस्तैदी से मैदानी अमले को सक्रिय करने की हिदायत दी।

एएनएम को कारण बताओ नोटिस

भ्रमण के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी आयुष्‍मान आरोग्‍य केन्‍द्र पथराडी पिपरिया पहुंचे परंतु, आरोग्‍य केन्‍द्र दोपहर 12 बजे तक बंद पाया गया। जिस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने आरोग्‍य केन्‍द्र में पदस्‍थ एएनएम को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार कलेक्‍टर श्री तिवारी ने आयुष्‍मान आरोग्‍य केन्‍द्र पटोरी का भी निरीक्षण किया। यहां एएनएम एवं रोजगार सहायक उपस्थित मिलीं। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने गर्भवती एवं  गर्भवती माताओं के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्‍होंने आयुष्‍मान कार्ड बनाये जाने के कार्यों की समीक्षा करते हुये शेष 423 आयुष्‍मान कार्ड 15 दिवस के अंदर बनाने के निर्देश दिये।

पानी की समस्‍या से ग्रामीणों ने कराया अवगत

निरीक्षण के दौरान ग्राम पटोरी के ग्रामवासियों द्वारा कलेक्‍टर श्री तिवारी को पानी की समस्‍या से अवगत कराया गया। जिस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने गांव के पुराने हैण्‍डपम्‍पों में शीघ्र सुधार करने एवं ट्यूब बेल खनन हेतु लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग एवं जनपद पंचायत बहोरीबंद के मुख्‍यकार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव पटोरी अनुपस्थित पाये जाने पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने कारण बताओं नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने प्राथमिक शाला पटोरी की पुरानी जीर्ण-शीर्ण बिल्डिंग को तत्‍काल गिराये जाने के निर्देश खण्‍ड शिक्षा अधिकारी बहोरीबंद को दिये तथा दो कमरे बनाये जाने की स्‍वीकृति प्रदान की गई है। तहसील कार्यालय और उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र का लिया जायजा

भ्रमण के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने नायब तहसील कार्यालय बाकल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने समय-सीमा बाह्य प्रकरणों को शीघ्र निराकरण सहित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण की हिदायत दी। साथ ही किसानों की शत-प्रतिशत फार्मर आईडी बनाये जाने हेतु भी निर्देशित किया।

कलेक्‍टर ने उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बाकल का निरीक्षण किया। इस दौरान एक कक्ष की सीलिंग गिरी हुई पाये जाने पर संभावित दुर्घटना के मद्देनजर इसके शीघ्र मरम्‍मत कराये जाने के निर्देश दिये।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में निगमायुक्त, कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड दरोगा को नोटिस, रोज सुबह की सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दें रहीं निगमायुक्त