कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, उबरा में बहेगी ज्ञान धरा, 8 दिन चलेगा आयोजन
बरही। विजयराघवगढ तहसील क्षेत्र के ग्राम उबरा में श्रीमद्भभागवत कथा की कलश यात्रा के साथ शुरुआत हुई यह धार्मिक आयोजन 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलेगा बनारस से पधारे कथा व्यास परम पूज्य पंडित तिलेश्वरनाथ शास्त्री महाराज प्रतिदिन अमृत मई श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे जिसका समय शाम 3 बजे से 7 निर्धारित किया गया है उबरा निवासी आयोजन समिति के इंद्रभान मिश्रा ने इस धार्मिक अवसर का अधिक से अधिक लोगों से लाभ लेने की अपील की है इस अवसर पर रामावतार तिवारी, लालजी उरमलिया, चंद्रकांत परोहा, हेतराम तिवारी, अशोक मिश्रा, सूर्यकुमार मिश्रा, राजेश तिवारी, अर्जुन मिश्रा, अनिल मिश्रा,राकेश तिवारी, मानसी मिश्रा, मानवी मिश्रा, अर्पिता मिश्रा, आदि मिश्रा के साथ सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।








