अवैध रेत परिवहन पर करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ढीमरखेड़ा पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी। जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत सहित जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि महानदी के मोहदी घाट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और एक नीले रंग के बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत से भरा हुआ पकड़ा। मौके पर चालक राम विशाल कोल (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम महोदा, को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चालक रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में ट्रैक्टर का स्वामी विनोद रजक, निवासी महोदा, होना सामने आया है।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर खनिज अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में रेत माफियाओं और अवैध उत्खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुबच्चन यादव, आरक्षक पंकज, डूमन एवं गंधर्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *