उत्कृष्ट शासकीय स्कूल में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन, संयुक्त कलेक्टर ने बच्चों को दिए उपयोगी टिप्स

उत्कृष्ट शासकीय स्कूल में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन, संयुक्त कलेक्टर  ने बच्चों को दिए उपयोगी टिप्स

कटनी। स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत गत 4 अप्रैल को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी में संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र पटेल ने भविष्य से भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों से मुलाकात करते हुए चर्चा की।

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी के प्राचार्य एम किंडो ने बताया की इस दौरान श्री पटेल के द्वारा कक्षा 12 वीं एवं कक्षा दसवीं के बच्चों को गाइडेंस दिया गया। उन्हें विस्तार पूर्वक यह समझाया गया कि किस तरह से अलग-अलग क्षेत्र में करियर के लिए कैसे तैयारी करनी होती है। संयुक्त कलेक्टर श्री पटेल ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की यह भी बच्चों को बताया एवं 11वीं पास छात्रों को उन्होंने बधाई दी और भविष्य में और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्राचार्य श्री किडो, मूल्यांकन प्रेक्षक विभा श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक, संध्या बेन, संमिधा त्रिपाठी, सपना मिश्रा, रामपद तिवारी, राजीव रन्जन, असीम दत्ता, पूर्णेश उइके एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post