महापौर ने किया 41 लाख के डामरीकरण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

महापौर ने किया 41 लाख के डामरीकरण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

कटनी। शहर में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के क्रम में गुरुवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी ने क्षेत्रीय पार्षद सुरेंद्र गुप्ता एवं एमआईसी सदस्यों के साथ विवेकानंद वार्ड में 41 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे डामरीकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, उमेंद्र अहिरवार, बीना बैनर्जी, पार्षद शकुंतला सोनी समाजसेवी संजय तिवारी सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही। महापौर ने विक्रम स्कूल गली, साउथ स्टेशन रोड तथा त्रिलोकीनाथ मंदिर के आसपास विभिन्न स्थानों पर बन रही सड़कों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, डामर की मोटाई, सड़क की चौड़ाई, समतलीकरण, जल निकासी व्यवस्था एवं किनारों की मजबूती की अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण करते हुए महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य पूर्णतः निर्धारित मानकों, स्वीकृत एस्टीमेट एवं तकनीकी प्रावधानों के अनुरूप ही किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। महापौर ने कहा कि नगर के नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। अच्छी सड़कों से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलती है।

स्थानीय नागरिकों ने जताई खुशी

क्षेत्रीय नागरिकों ने महापौर से भेंट कर चल रहे निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। रहवासियों ने कहा कि लंबे समय से सड़क की समस्या बनी हुई थी, जिसके कारण आवागमन में कठिनाई होती थी। अब डामरीकरण कार्य से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए नगर निगम एवं महापौर का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य होते रहेंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post