मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ कल करेगा प्रदर्शन
कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि संघ के प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश के समस्त जिलों में 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु आंदोलन के चौथे चरण में दो घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन कल 26 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में कटनी जिले में भी जिला कलेक्ट्रेट के सामने दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे के मध्य सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने हेतु संघ के पदाधिकारी अजय गौतम, मनोज श्रीवास, मनोज दहिया, सौरभ सिंह, धर्मेंद्र राज, नीलेश पौराणिक, हरीश बेन, अजीमुद्दीन शाह, सदानंद, बाबूलाल अहिरवार, शत्रुघन, ज्ञानेंद्र, कमलेश, रामनरेश यादव, तेजभान सिंह, रामावतार विश्वकर्मा, रत्ना ठाकुर, सतीश पटेल, आशीष पटेल, शकुन उसरेठे, महेश अहीरवाल, नकुल यादव, हमीद खान, बलराम सिंह, प्रभु द्विवेदी, राजेश विश्वकर्मा, अमृत लाल, सदस्य बालकदास, अभिषेक सिंह, रुचि विश्वकर्मा, सोहन दहिया, संदीप, चंद्रमोहन, ललिता, खुशबू, उषा, रीना, शोभा, रजनी, सपना, साधना, नीलम, श्रुति, नरेंद्र राठौर, सुरजीत सिंह, मथुरा, सरमन, महेंद्र साहू, अर्पण, अवतार, विक्रम, चंद्रभान मेहरा, राहुल रजक, सत्येंद्र, कपिल, विजय सिंह, अनोद यादव, जितेंद्र मिश्रा, उमेश पुरी, उमेश सेन, रामलोचन, संदीप केवट, जितेंद्र, सुजीत शुक्ला, शुकुल बरक़डे, मनोज, रागिनी, बबीता, रामसखी, सुनीता, आरती, गिरिजा, सपना, इंद्रा, अजय विश्वकर्मा, बाल गोविंद कोल, दयाशंकर, पुरुषोत्तम, राजेंद्र, प्रदीप, अमर, विजय अन्य ने अपील की है।








