हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में कुठला पुलिस को मिली सफलता, मऊरानीपुर ट्रांसपोर्ट के पास हुई थी घटना
कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश में कुठला पुलिस ने हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आज आरोपी अंकित उर्फ अनिकेत निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि 06 फरवरी 2026 को मऊरानीपुर ट्रांसपोर्ट परिसर में मजदूर सोनू चौधरी के साथ पांच युवकों ने मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में कुठला पुलिस ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार आरोपी अंकित उर्फ अनिकेत निषाद को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि समाज को भय मुक्त और निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही है। इस मामले में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेंद्र मिश्र, उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अजय यादव, आरक्षक विजय प्रजापति, हरसुल मिश्रा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








