जवारे विसर्जन को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकस, पुलिस बल को एसपी ने किया ब्रीफ, हर तरफ निगाह रखने दी हिदायत

कटनी। चैत्र नवरात्रि समापन के अवसर पर आयोजित होने वाले जवारे विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आज शाम विस्तृत ब्रीफिंग दी।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता एवं मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, विसर्जन स्थलों एवं जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को तत्काल नियंत्रित किया जाए। साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने समस्त स्टाफ को यह भी निर्देश दिए की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। जुलूस के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने पर तत्काल उससे पूछताछ एवं कठोर रवैया अपनाया जाए। इस अवसर पर थाना प्रभारी कोतवाली राखी पाण्डेय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *