ईद-ए-अज्हा पर्व के दौरान चुस्त दुरुस्त रखें व्यवस्थाएं, निगमायुक्त का फरमान, स्वच्छता, प्रकाश एवं जल निकासी सहित आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों को किया तैनात

ईद-ए-अज्हा पर्व के दौरान चुस्त दुरुस्त रखें व्यवस्थाएं, निगमायुक्त का फरमान, स्वच्छता, प्रकाश एवं जल निकासी सहित आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों को किया तैनात

कटनी। मुस्लिम समुदाय के द्वारा चाँद दिखने के मुताबिक आगामी 27 या 28 मई 2026 को मनाए जाने वाले ईद-ए-अज्हा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु रखने हेतु निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा आदेश जारी कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
निगमायुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों ईदगाह, मस्जिदों एवं कब्रिस्तानों के आसपास के गड्ढों की आवश्यकतानुसार मरम्मत कराने हेतु प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे सहायक यंत्री सुनील सिंह, अनिल जायसवाल के साथ क्षेत्रीय उपयंत्रियों को दायित्व सौपे गए है। वहीं बेहतर साफ-सफाई, नाले-नालियों की सफाई, चूने की  लाइनिंग आवारा मवेशियों के नियंत्रण का दायित्व स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को सौंपा जाकर क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षकों एवं स्वास्थ्य प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई है।
जबकि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों ईदगाह, मस्जिदों एवं कब्रिस्तानों के आसपास एवं आवश्यकतानुसार टेंकर से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का दायित्व उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, सुपरवाइजर हरि सिंह चौहान एवं सहा. टैंकर प्रभारी अभिषेक अरजरिया को सौंपा गया है। इसी प्रकार प्रकाश व्यवस्था हेतु सहायक यंत्री आदेश जैन एवं उपयंत्री मोना करेरा तथा ईदगाह और मस्जिदों के पास पेट्रोलिंग कर अस्थाई अतिक्रमण हटाने हेतु अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह एवं टीम को दायित्व सौंपा गया है। निगमायुक्त श्रीमती परिहार द्वारा उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव एवं सहायक फायर निरीक्षक शैलेन्द्र दुबे को पुलिस कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर फायर बिग्रेड वाहन एवं टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निगमायुक्त द्वारा सभी नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें ताकि पर्व के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post