स्व. स्वदेश चोपड़ा की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 लोगों ने उठाया लाभ

कटनी। पंजाब केसरी समूह की पूर्व निदेशक स्वर्गीय स्वदेश चोपड़ा की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कटनी स्थित स्टार हेल्थ ऑफिस में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
शिविर में चिकित्सक डॉ. मनीष सिंह एवं उनकी टीम ने पूरी तरह निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कीं। इस दौरान लोगों का ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर (मधुमेह) परीक्षण, वजन एवं लंबाई का मापन किया गया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने आवश्यकतानुसार मरीजों को उचित उपचार एवं जीवनशैली संबंधी सलाह भी दी। आयोजकों ने बताया कि स्वर्गीय स्वदेश चोपड़ा की स्मृति में आयोजित इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *