कटनी को मिली नई रेल पहचान, अब “कटनी साउथ जंक्शन” के नाम से जाना जाएगा स्टेशन

कटनी। शहर के लिए गर्व की खबर सामने आई है। रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार अब “कटनी साउथ रेलवे स्टेशन” का नाम बदलकर “कटनी साउथ जंक्शन” कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने नई रेल लाइन, कॉर्ड लाइन और बायपास लाइन के संचालन एवं बढ़ती रेल कनेक्टिविटी को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक स्टेशन के नाम के साथ अब “जंक्शन” शब्द जोड़ा जाएगा, जबकि स्टेशन का कोड पहले की तरह ही रहेगा। रेलवे के अनुसार यह बदलाव स्टेशन की बढ़ती उपयोगिता और रेल नेटवर्क में उसकी अहम भूमिका को दर्शाता है। बताया जा रहा है कि पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले कई अन्य स्टेशनों को भी जंक्शन का दर्जा दिया गया है, जिनमें कटनी मुड़वारा जंक्शन भी शामिल है। रेलवे के इस फैसले से कटनी की रेल पहचान को नई मजबूती मिलेगी। स्थानीय नागरिकों और रेल यात्रियों में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है। वहीं रेलवे प्रशासन ने संबंधित विभागों को स्टेशन बोर्ड, दस्तावेजों और आधिकारिक रिकॉर्ड में आवश्यक संशोधन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *