होली पर्व को देखते हुए एनकेजे पुलिस का सख्त रुख, होटल ढाबों की ली टोह, मुख्य बाजार में किया पैदल मार्च

होली पर्व को देखते हुए एनकेजे पुलिस का सख्त रुख, होटल ढाबों की ली टोह, मुख्य बाजार में किया पैदल मार्च

कटनी। होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य एनकेजे पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत एवं उनकी टीम ने आज क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एनकेजे मुख्य बाजार में पैदल मार्च किया, इसके साथ ही बाजार एवं उसके आसपास मौजूद होटल और ढाबों की जांच की।

बातचीत करते हुए थाना प्रभारी श्री राजपूत ने बताया कि पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं मुख्यालय एसडीओपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में एनकेजे पुलिस के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते हुए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आज देर शाम एनकेजे मुख्य बाजार में पुलिस टीम ने पैदल भ्रमण करते हुए आमजन से शांतिपूर्ण पर्व मनाने एवं किसी भी तरह की अवैध गतिविधि होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की। शराब के अवैध विक्रय एवं पीने पिलाने की गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से क्षेत्र के होटल और धर्मों की जांच भी की गई। बदमाशों की धर पकड़ करने के लिहाज से मुख्य मार्गों पर टीम लगाकर आने जाने वाले लोगों से पूछपरख की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। अगर कानून को हाथ में लेकर किसी ने भी शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयत्न किया तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟खबर से खलबली🌟 अभद्र व्यवहार एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर निगम अध्यक्ष ने की कड़ी आलोचना, अतिक्रमण दल को दिया पूर्ण समर्थन, अभद्रता करने वालों को बचाने में जुटे कुछ अधिकारी