कृषि उपज मंडी कटनी का बर्खास्त लिपिक व्यापारियों के लिए बना जी का जंजाल, अवैध वसूली के व्यापारियों ने लगाए आरोप, कलेक्टर को दिया शिकायती पत्र

कटनी। कृषि उपज मंडी कटनी के फल एवं सब्जी व्यापारियों ने मंडी के बर्खास्त लिपिक पर अवैध वसूली के लिए परेशान करने के आरोप लगाते हुए कलेक्टर को शिकायती पत्र दिया है। व्यापारियों ने कहा की बर्खास्त लिपिक के द्वारा मंडी के अधिकारियों पर दबाव बनाकर व्यापारियों के खिलाफ अनावश्यक कार्यवाही के दबाव बनाते हुए पत्र जारी कराए जाते हैं।

शिकायती पत्र के माध्यम से फल एवं सब्जी व्यापारी संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि चन्द्रशेखर अग्निहोत्री पिता भगवान दास अग्निहोत्री बर्खास्त लिपिक कृषि उपज मंडी कटनी के द्वारा कृषि उपज मंडी समिति कटनी के अधिकारियों पर दबाब बनाकर बार बार अनावश्यक पत्र जारी करवाकर अवैध वसूली करने के आशय से हम सभी फल सब्जी व्यापारियों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। चन्द्रशेखर अग्निहोत्री का प्रत्यक्ष रूप से मंडी के शासकीय कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप रहता हैं जिसका प्रमाणीकरण आज दिनांक से पिछले 15 दिवसों के समय सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे तक मंडी प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई रिकार्डिंग फुटेज से भी किया जा सकता हैं। उक्त लिपिक को वर्ष 2012 में लखमीचंद्र मटानी से दस हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में लोकायुक्त के द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया था। इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी चन्द्रशेखर अग्निहोत्री अपनी हरकतों से बाज़ नही आ रहा। प्रतिदिन मंडी के शासकीय कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर मंडी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की झूठी शिकायते कर व उन पर दबाब बनाकर उनसे अनुचित कार्य करवाता रहता हैं। व्यापारियों ने शिकायती पत्र के जरिए उक्त लिपि के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *