स्लीमनाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक को उड़ाया

Oplus_16908288

स्लीमनाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक को उड़ाया

कटनी। कटनी-जबलपुर नेशनल हाईवे पर स्लीमनाबाद स्थित यादव ढाबा के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मृतक की पहचान अजय यादव निवासी मटवारा के रूप में हुई है, दूसरे की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची थी और जाम के हालात बने हुए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मुख्य हाईवे पर हुए इस हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची। वाहन जब्त करते हुए पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post