नागरिकों को घर बैठे निगम के बकाया करों का भुगतान करने हेतु व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा, 31 मार्च से पूर्व बकाया करों का भुगतान कर प्राप्त करें लोक अदालत की तरह छूट

नागरिकों को घर बैठे निगम के बकाया करों का भुगतान करने हेतु व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा, 31 मार्च से पूर्व बकाया करों का भुगतान कर प्राप्त करें लोक अदालत की तरह छूट

कटनी। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने हेतु प्रारंभ की गई WhatsApp Chatbot सेवा के माध्यम से शहरवासी अब घर बैठे ही 31 मार्च के पूर्व नगर निगम के बकाया संपत्तिकर एवं जल उपभोक्ता प्रभार का भुगतान कर लोक अदालत की तरह अधिभार में मिलने वाली विशेष छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

चैटबॉट सेवा में भुगतान रसीद भी उपलब्ध

राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि नागरिक अधिकृत Whats App नंबर 7552465110 पर मैसेज कर चैटबॉट सेवा का उपयोग कर सकते हैं। इस सेवा के माध्यम से नगर निगम के बकाया कर एवं छूट से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का लाभ भी प्राप्त कर सकते है। इस सुविधा की खास बात तो यह है कि भुगतान करने के बाद रसीद भी व्हाट्सएप पर ही प्राप्त हो जाती है, जिससे नागरिकों को नगर निगम कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी और उनके महत्वपूर्ण समय की बचत भी होगी।

ई-नगर पालिका पोर्टल

इसके अतिरिक्त नागरिक ई-नगर पालिका पोर्टल https://enagarpalika.mp.gov.in⁠� के माध्यम से भी संपत्ति कर एवं जल उपभोक्ता प्रभार का भुगतान कर अधिभार में मिलने वाली छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

नागरिकों से अपील

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक का दायित्व निभाते हुए 31 मार्च के पूर्व बकाया करों का भुगतान कर अधिभार में मिलने वाली छूट के सुनहरे अवसर का लाभ प्राप्त करते हुए शहर के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post