युवा संगम के बेहतर आयोजन के लिए रोजगार आयुक्‍त ने कलेक्‍टर को सराहा, युवा संगम के आयोजन में कटनी प्रदेश के टॉप फाइव जिलों में शामिल

युवा संगम के बेहतर आयोजन के लिए रोजगार आयुक्‍त ने कलेक्‍टर को सराहा, युवा संगम के आयोजन में कटनी प्रदेश के टॉप फाइव जिलों में शामिल

कटनी। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु कलेक्टर आशीष तिवारी के मार्गदर्शन पर जिले में युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार, स्‍वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले में आकांक्षी युवाओं के लिये उत्‍कृष्‍ट कार्य पर रोजगार आयुक्‍त ने कलेक्‍टर श्री तिवारी की प्रशंसा की है।

जिले में रोजगार मेलों के माध्‍यम से युवाओं को रोजगार देने के मामले में कटनी जिला प्रदेश के 5अग्रणी जिलों में शामिल हैं।

रोजगार आयुक्त गिरीश शर्मा ने प्रशंसा पत्र में कलेक्टर श्री तिवारी के बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुये कहा है कि “आपके नेतृत्व में किया गया कार्य प्रशंसनीय है, भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा है।” जिले में युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार, स्‍वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले के व्यापक आयोजन के मामले में कटनी जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। जिला रोजगार अधिकारी डी के पासी ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल से अब तक 9 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है। जिसमें करीब ढाई हजार युवाओं का प्राथमिक चयन कर उन्‍हें ऑफर लेटर वितरित किये गये। वहीं अप्रें‍टिसशिप के लिये 325 आवेदकों का चयन किया गया। इसी प्रकार स्‍वरोजगार हेतु 2 हजार 700आवेदकों को रोजगार मेले के माध्‍यम से ऋण वितरित किये गये।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟भ्रष्टाचार की इबारत🌟 खबर सामने आने के बाद डराने, धमकाने और मैनेजमेंट का दौर शुरू, अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की चौखट पर दस्तक, भ्रष्टाचार की परतें दबाने हो रहे प्रयास, आशाओं की आई शामत