बका लिए बदमाश को ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल
कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बदमाशों पर कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस के द्वारा सतर्कता बरसते हुए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज ढीमरखेड़ा पुलिस के द्वारा ग्राम सनकुई में एक व्यक्ति को धारदार बका के साथ गिरफ्तार किया गया।
जानकारी देते हुए ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सनकुई में एक व्यक्ति अवैध रूप से लोहे का धारदार बका लिए हुए हैं। सूचना पर आरोपी शंभू प्रसाद कुम्हार को धारदार बका के साथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से बका बरामद होने के चलते आरोपी को विधिवत्त गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, उनि एस के चौधरी, प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास, आरक्षक अमित शुक्ला, आरक्षक कमोद कोल की विशेष भूमिका रही।








