माधवनगर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, चार वार्डों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मजबूत बनाने प्यास तेज
कटनी। संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला के नेतृत्व में माधव नगर उप ब्लॉक का व्यापक दौरा किया गया। इस दौरान बाबा नारायण शाह, हेमू कल्याणी, संत कवर राम एवं आचार्य कृपलानी वार्डों में संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं, जहाँ कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के बीच नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।
इन युवा चेहरों को मिली कमान
संगठन विस्तार के तहत सर्वसम्मति से चार नए वार्ड अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इनमें भावेश थारवानी (आचार्य कृपलानी वार्ड), अशोक बहलानी (हेमू कल्याणी वार्ड),सुनील मोटवानी (बाबा नारायण शाह वार्ड) एवं नानक मलवानी (संत कवर राम वार्ड) शामिल है।
संगठन की मजबूती ही हमारी ताकत
बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए निर्देशित किया कि वे प्रत्येक घर तक पहुँचें और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। बैठकों में मुख्य रूप से बूथ मैनेजमेंट और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झम्मतमल थारवानी, राजा जगवानी, राहुल होतवानी, श्याम पाहुजा, अजय जैसवानी, श्रीचंद मनवानी, सुनील तालुजा, ओमप्रकाश आहूजा, विजय चंदवानी, राजेश जाटव, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, सुरेश लालवानी, अशोक लालवानी, वीरभान, हरीश आहूजा, राजकुमार विश्वकर्मा, देवीदास तुलस्यानी, गोविंद कुकरेजा एवं रामचंद्र मलवानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएंगे।








