श्री आदिशक्ति मदिर समदड़िया सिटी में 19 से शुरू होगा चैत्र नवरात्र महोत्सव, 19 से 28 मार्च तक होंगे विविध आयोजन
कटनी। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर समदड़िया सिटी माधव नगर स्थित श्री आदिशक्ति माता मंदिर में 10 दिवसीय चैत्र नवरात्र महोत्सव का आयोजन कल 19 मार्च से शुरू होगा।
10 दिनों तक यहां पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश मोटवानी, सचिव संतोष शुक्ला, कोषाध्यक्ष एस. नगरिया ने बताया की चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन कल 19 मार्च को मंदिर में बैठकी-जवारा व कलश स्थापना की जाएगी। 22 मार्च रविवार को माता रानी की चौकी संध्या 7 बजे से होगी जिसमें सद्भावना म्यूजिकल ग्रुप द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। 26 मार्च 2026 गुरुवार को महाआरती संध्या 7 बजे से होगी। नवमीं 27 मार्च को कन्या भोज हवन एवं ज्वारा विसर्जन किया जाएगा। जवारा विसर्जन जुलूस सायं 4 बजे मंदिर प्रांगण से माधवनगर भम्रण करते हुए ढोल वाजो के साथ निकलेगा। 28 मार्च शनिवार दोप. 1 बजे से विशाल भंडारा आयोजित होगा। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने नवरात्रि के पावन पर्व पर सभी धर्म प्रेमियों से दस दिवसीय समस्त कार्यक्रमों में सपरिवार सम्मलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।








