बिलहरी पुलिस गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिवार से मिलाया, आपरेशन मुस्कान के तहत मिली सफलता

Oplus_16777216

बिलहरी पुलिस गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिवार से मिलाया, आपरेशन मुस्कान के तहत मिली सफलता

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को नाबालिक बालक, बालिकाओं के शीघ्र दस्तयाबी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया,थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उपनिरीक्षक सुयश पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ मिलकर गुमशुदा बालिका को तलाश कर उसके परिवार के पास पहुंचने में सफलता प्राप्त की है।
गिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि 31 अगस्त को एक फरियादी ने चौकी बिलहरी में रिपोर्ट किया था कि उसकी नाबालिक बहन घर से बिना बताये कहीं चली गई है। उक्त सूचना पर बिलहरी पुलिस द्वारा अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नाबालिग बालिका की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम तैयार कर बालिका की तलाश की गई व नाबालिग बालिका की दस्तयाबी के हर संभव प्रयास करते हुए 18 सितंबर को बालिका को दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत सकुशल उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, प्र आर संतोष प्रजापति, आर लव उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post