पुलिस को चकमा देकर बाहर भागने की फिराक में था बलात्कार का आरोपी, बिलहरी पुलिस ने पडुवा मोड से किया गिरफ्तार

Oplus_16777216

पुलिस को चकमा देकर बाहर भागने की फिराक में था बलात्कार का आरोपी, बिलहरी पुलिस ने पडुवा मोड से किया गिरफ्तार

कटनी। पुलिस को चकमा देकर बाहर भगाने का प्रयास कर रहे बलात्कार के एक आरोपी को बिलहरी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना, चौकी प्रभारी को महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कटनी नेहा पच्चीसया व थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय को सूचना मिली की बिलहरी चौकी क्षेत्र में घटित हुए पाक्सो एक्ट का आरोपी बाहर भागने की फिराक मे पडुवा मोड मे बस का इंतजार कर रहा है। चौकी प्रभारी सुयश पाण्डे ने स्टाफ के साथ उक्त स्थान पर पहुंच कर देखा तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे गिरप्तार किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, प्रधान रक्षक संतोष चक्रवर्ती, आरक्षक लव कुमार उपाध्याय, आरक्षक संदीप भलावी का सराहनीय योगदान रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post