एनकेजे पुलिस की बड़ी सफलता, 24 घंटे में पुणे से नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब
कटनी। एनकेजे पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को 24 घंटे के अंदर पुणे (महाराष्ट्र) से दस्तयाब कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, अपहरण की सूचना मिलने पर थाना एन.के.जे. प्रभारी उप निरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। साइबर सेल कटनी की मदद से पुलिस ने पुणे से बालिका को बरामद कर लिया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बालिका के मिलने पर परिजनों ने एन.के.जे. पुलिस के कार्य की सराहना की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, सउनि सहपाल परतेती, प्र.आर. राजकुमार शर्मा, म.सैनिक सरोज और साइबर सेल कटनी टीम की सराहनीय भूमिका रही।








