सोशल मीडिया से हुई दोस्ती, फिर नाबालिग से किया दुष्कर्म, गुना से दबोचा गया पाक्सो एक्ट का आरोपी, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

सोशल मीडिया से हुई दोस्ती, फिर नाबालिग से किया दुष्कर्म, गुना से दबोचा गया पाक्सो एक्ट का आरोपी, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत कटनी की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी नीतेश धाकड़ को गुना जिले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि मामले की शुरुआत 1 अगस्त 2025 को हुई थी, जब कटनी-पन्ना मोड़ निवासी एक महिला ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को गणेश चौक से कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने तत्काल बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी कहानी

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़िता सोशल मीडिया के माध्यम से गुना निवासी एक युवक के संपर्क में थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को गुना से दस्तयाब (बरामद) किया। पीड़िता ने बयानों में बताया कि आरोपी नीतेश धाकड़ (21 वर्ष) ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी बालिका को लावारिस छोड़कर फरार हो गया था।

घेराबंदी कर इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तारी

बालिका के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 87, 64(1), 64(2) और पाक्सो एक्ट (3, 4, 5, 6) की बढ़ोतरी की। थाना प्रभारी राखी पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से सूचना मिली कि आरोपी गुना लौट आया है और एक कारखाने में दिहाड़ी मजदूरी कर रहा है। पुलिस टीम ने गुना के इंडस्ट्रियल एरिया में दबिश दी और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी नीतेश धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कटनी न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे, उप निरीक्षक नेहा मौर्य, सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद पैकरा, सहायक उप निरीक्षक विजय गिरी, प्रधान आरक्षक सूर्यकांत, वीरेंद्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, आरक्षक दीपक तिवारी, दिनेश सेन, मोहन मंडलोई, मंसुर हुसैन, साइबर सेल आरक्षक शुभम गौतम एवं थाना कैंट जिला गुना के आरक्षक सूर्यभान जाट की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟सार्थक कदम🌟 प्रदेश में यातयात कटनी ने स्थापित की मिसाल, प्रदेश का पहला यातायात थाना जहाँ ‘सिम्युलेटर’ से दी जाएगी ड्राइविंग की ट्रेनिंग, एसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस की अनोखी पहल