दहेज हत्या का इनामी आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, 6 माह से फरार आरोपी को एनकेजे पुलिस ने दबोचा

कटनी। एनकेजे पुलिस ने करीब छह महीने से फरार चल रहे दहेज हत्या के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी आशीष मालवीयपर पुलिस अधीक्षक ने 2000 का नगद इनाम घोषित किया था। उसे जबलपुर के खजरी खिरिया बायपास से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

यह था पूरा मामला

यह मामला 19 सितंबर 2025 का है, जब कटनी के सरकारी अस्पताल से एक नवविवाहिता को मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना मिली थी। मर्ग जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने थाना एन.के.जे. में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। घटना के बाद से ही मृतिका का पति आशीष मालवीय फरार चल रहा था।

साइबर सेल की मदद से हुई गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आरोपी पर 2000 रुपए का नगद इनाम घोषित किया था। एसपी के निर्देशन और एएसपी संतोष डेहरिया व डीएसपी (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई थी। साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जबलपुर में छिपा हुआ है। जिसे 29 मार्च 2026 को एन.के.जे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जबलपुर के पास से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में एनकेजे थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूपेंद्र राजपूत, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण पाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुड़ापे, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैन, शैलेश दमोहिया, आरक्षक अर्पित पटेल, साइबर सेल कटनी से आरक्षक अजय शंकर साकेत, अमित श्रीपाल, शुभम गौतम, सत्येंद्र राजपूत एवं चंदन की सराहनी भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *