बड़वारा पुलिस ने ग्राम परसेल में मारी रेड, तीन अवैध शराब विक्रेताओं से जब्त की शराब, अवैध शराब बिक्री पर कसा शिकंजा
कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, उप पुलिस अधीक्षक उमराव सिंह के मार्गदर्शन में बड़वारा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल द्वारा गत दिवस अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। कार्यवाही करते हुए बड़वारा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध शक्ति से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत गत 6 अक्टूबर को थाना बड़वारा अंतर्गत ग्राम परसेल में रेड कार्रवाई की गई। रेड कार्यवाही के दौरान संतलाल कोल पिता नंदलाल कोल उम्र 32 साल निवासी ग्राम परसेल थाना बड़वारा जिला कटनी के कब्जे से 25 पाव लाल मसाला एवं 15 पाव देसी प्लेन शराब कुल 40 पाव कीमती 4000 रुपए की। जगनलाल कुशवाहा पिता विशेश्वर कुशवाहा उम्र 50 साल निवासी ग्राम परसेल थाना बड़वारा के कब्जे से 16 पाव देसी शराब कीमती 1600 रुपए की, गणपत यादव पिता तहबल यादव उम्र 41 साल निवासी ग्राम पथवारी थाना बड़वारा के कब्जे से 35 पाव देसी शराब कीमती 3500 रुपए सहित कुल 91 पाव देसी शराब कीमती 9100 रुपए की जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पटेल, सउनि महेश प्रताप, प्रधान आरक्षक पवन राज, आरक्षक संतोष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








