8 महीनों से पुणे महाराष्ट्र में छिपकर रह रहे हत्या के फरार आरोपी को बड़वारा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल, लाठी डंडों से पीट कर की थी हत्या

Oplus_16908288

8 महीनों से पुणे महाराष्ट्र में छिपकर रह रहे हत्या के फरार आरोपी को बड़वारा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल, लाठी डंडों से पीट कर की थी हत्या

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी. हेडक्वाटर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस ने ग्राम नन्हवारा खुर्द में हुई अंधी हत्या के 8 माह से फरार आरोपी को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि बड़वारा के ग्राम नन्हवारा में 35 वर्षीय संदीप चौधरी पिता स्व. विश्राम चौधरी की लाठी डण्डा से मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से आरोपी दीपक कोल पिता बुद्धू कोल उम्र 20 साल निवासी ग्राम नन्हवारा खुर्द थाना बड़वारा फरार था। फरार आरोपी दीपक सोनी कोल की तलाश हेतु थाना स्तर पर थाना प्रभारी बड़वारा कृष्ण कुमार पटेल व्दारा टीम का गठन किया गया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्य सीडीआर व मुखबिर तंत्र के माध्यम से फरारा आरोपी दीपक कोल की तलास की गई। आरोपी की लोकेशन पुणे महाराष्ट में आने से टीम को त्वरित रवाना किया गया। टीम द्वारा लोकेशन के आधार पर पहुंचकर फरार आरोपी दीपक कोल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जेआर पर पेश किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. केके पटेल, सउनि विक्रम सिंह, सउनि सतेन्द्र सिंह, सायबर सेल से आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post