मारपीट के मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार

Oplus_16908288

मारपीट के मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी। जिले के कुठला थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने यह कार्रवाई की।

आपको बता दें कि 17 फरवरी 2026 की रात यादव मोहल्ला लमतरा में एक युवक के साथ गंभीर मारपीट की घटना हुई थी। फरियादी मनीष बंशकार (25) ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका भाई आशीष वंशकार अपने साथी के साथ लौट रहा था, तभी मोटरसाइकिल खराब होने पर उसने करन यादव से मदद मांगी। आरोप है कि इस दौरान करन यादव ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बाद में अपने साथियों दिन्नू यादव, विवेक उर्फ आदित्य (सरका) एवं अन्य लोगों को बुलाकर जातिगत अपमान करते हुए लाठी, चाकू और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित को सिर, गर्दन, पेट, पीठ और हाथों में गंभीर चोटें आईं। घायल को जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान करन यादव, दिनेश उर्फ दिन्नू यादव

को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी विवेक उर्फ आदित्य (सरका), शिवम उर्फ छोटू कुशवाहा की तलाश जारी थी। आज 31 मार्च 2026 को कुठला पुलिस ने फरार आरोपी शिवम उर्फ छोटू कुशवाहा (21) निवासी पुरैनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुनील पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟सार्थक कदम🌟 प्रदेश में यातयात कटनी ने स्थापित की मिसाल, प्रदेश का पहला यातायात थाना जहाँ ‘सिम्युलेटर’ से दी जाएगी ड्राइविंग की ट्रेनिंग, एसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस की अनोखी पहल