आपातकालीन स्थिति से निपटने और व्यवस्थाओं को परखने राहत एवं बचाव का हुआ मॉक ड्रिल, नगर निगम कार्यालय में हुआ पूर्वाभ्यास

कटनी। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मॉक ड्रिल सामान्य प्रक्रिया है। इसमें कोई पैनिक न करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये नागरिकों को तैयार करने और प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से मंगलवार को सायं 6ः30 बजे से “मॉकड्रिल” किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान नगर निगम कटनी कार्यालय के पूर्व चयनित स्थान छत एंव कार्यालय परिसर के बाहर बरामदे के एक नियत अंतराल पर आपातकालीन स्थितियां निर्मित कर राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

नगर निगम कार्यालय  मे आपातकालीन स्थिति से निपटने मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के तहत आग लगने के कारण आपातकालीन स्थिति की सूचना मिलते ही नगर निगम तथा अग्निशमन की टीम तत्काल मौके पर पहुंचीं। इस दौरान नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के दौरान निगम कार्यालय के कर्मियों एवं फायर दल ने समन्वय के साथ बचाव कार्यों का सफल क्रियान्वयन किया।

मंगलवार को शाम 6ः32 बजे के आस-पास जब कन्ट्रोल रुम से सूचना मिली की नगर निगम कार्यालय  परिसर में भीषण आग लगी है जिस पर अग्निशमन दल अपने संसाधनों के साथ तत्काल वहां पहुंचा और बचाव के उपायों को अपनाने का अभ्यास किया गया। निगमायुक्त तपस्या परिहार के मार्गदर्शन में संचालित मॉक ड्रिल के दौरान आपात स्थिति में राहत एवं बचाव की तैयारियों का मॉक ड्रिल किया गया।निगमायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीष्म ऋतु में आगामी समय में नगर के अन्य शासकीय कार्यालयों एवं घनी बस्तियों में मांक ड्रिल का आयोजन कर नागरिकों को बचाव के तरीकों की जानकारी प्रदान की जायेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *