दसवीं का पेपर देने निकली घर से हो गई लापता, पड़ोसी जिले पन्ना से अचानक लापता हुई बालिका, कटनी कोतवाली पुलिस की तत्परता से सकुशल पहुंची परिवार के पास

Oplus_16908288

दसवीं का पेपर देने निकली घर से हो गई लापता, पड़ोसी जिले पन्ना से अचानक लापता हुई बालिका, कटनी कोतवाली पुलिस की तत्परता से सकुशल पहुंची परिवार के पास

कटनी। गत दिवस पड़ोसी जिले पन्ना के थाना सलेहा अंतर्गत ग्राम सिठौली से अचानक लापता हुई नाबालिग बालिका को थाना प्रभारी कोतवाली कटनी निरीक्षक राखी पाण्डेय की सक्रियता के चलते कोतवाली पुलिस ने मुड़वारा रेल्वे स्टेशन के पास से सकुशल दस्तयाव कर उसे सकुशल उसके परिवार वालों के पास पहुंचाया है।

जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि गत 25 फरवरी को थाना सलेहा में क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नातिन सरस्वती स्कूल गुनैार में कक्षा 10वीं में पढ़ाई करती है। गत 25 फरवरी को सुबह 8 बजे घर से 10वीं का पेपर देने निकली थी जो घर वापस नही लौटी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना सलेहा में मिसिंग कंप्लेंट दर्ज की गई। बालिका की तलाश के दौरान यह जानकारी लगी की बालिका कटनी की तरफ गई है। थाना प्रभारी सलेहा ने बालिका तलाश के लिए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय से संपर्क किया और अपहृता की पूरी जानकारी दी।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय ने प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्टाफ को नाबालिग बालिका की तलाश हेतु थाना क्षेत्र में रेल्वे स्टेशन कटनी, मुड़वारा, बस स्टेण्ड के आसपास अलर्ट रहने के निर्देश दिए। चंद घंटो में ही नाबालिग बालिका को मुड़वारा रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 05 के पास से सकुशल दस्तयाव किया गया। नाबालिग बालिका को सकुशल थाना लाकर जिला पन्ना थाना सलेहा को सूचना दी गई। थाना सलेहा द्वारा नाबालिग बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि नाबालिग बालक, बालिकाओं के गुम होने संबंधी मामलों में त्वरित कार्यवाही कर दस्तयावी की जावे। जिसके पालन में नाबालिग बालक, बालिका के गुम होने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल ही दस्तयाव कर बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। थाना कोतवाली कटनी द्वारा की गई कार्यवाही दो जिलों की पुलिस के मध्य एक बेहतर समन्वय व सुदृढ़ पुलिसिंग का उदाहरण है, जिसके चलते नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाव किया गया। इस प्रकार की कार्यवाही से अपराधों पर नियंत्रण करने में भी काफी सहायता मिलती है। कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, प्र.आर. अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, आर. दीपक तिवारी, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन, अजीत सिंह की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में निगमायुक्त, कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड दरोगा को नोटिस, रोज सुबह की सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दें रहीं निगमायुक्त