बिलहरी पुलिस ने अवैध शराब के तीन ठिकानों में की रेड, अवैध शराब पैकारी संचालकों को शराब सहित किया गिरफ्तार

Oplus_16777216

बिलहरी पुलिस ने अवैध शराब के तीन ठिकानों में की रेड, अवैध शराब पैकारी संचालकों को शराब सहित किया गिरफ्तार

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अवैध शराब कारोबारियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए है। निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा के निर्देशन में गत 27 अगस्त को चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई।
अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए छापा मार कार्यवाही करते हुए बिलहरी पुलिस ने ग्राम पिपरिया परोहा से आरोपी राजेन्द्र कुशवाहा से 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की। इसके अलावा ग्राम खरखरी (बर्मन ढाबा) से 23 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की। एक अन्य कार्रवाई में ग्राम खरखरी से आरोपी सोनेलाल यादव से 20 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई।।उक्त तीनों मामलों में आरोपियों के पास वैध लाइसेंस न होने के कारण 34(1) आबकारी एक्ट के तहत तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रआर धर्मेन्द्र यादव, संतोष प्रजापति, भरत विश्वकर्मा, व्यास गुप्ता, आर. सौरभ जैन, लव उपाध्याय, दिलकेश्वर, विकास एवं संदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

वर्षाकालीन तैयारियों एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त ने फील्ड में की मशक्कत, बरगी दायीं तट नहर परियोजना का लिया जायजा, जल आपूर्ति व्यवस्था को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने दिए निर्देश