नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, निवार पुलिस ने भेजा जेल

Oplus_16908288

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, निवार पुलिस ने भेजा जेल

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत माधवनगर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे एवं चौकी प्रभारी निवार उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त 2025 को ग्राम तखला निवासी नीरज नाहर (50) ने निवार चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिका की संभावित स्थानों पर तलाश की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तखला निवासी संदीप उर्फ प्रवीण लुनिया नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी संदीप उर्फ प्रवीण लुनिया पिता ओमप्रकाश लुनिया की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय दुबे, चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, उपनिरीक्षक कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, अंकित दुबे तथा आरक्षक अरविंद कुशवाहा एवं वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post