????उत्पतियों पर नकेल????
देर रात बस चालक और युवकों के बीच हुआ विवाद, बस स्टैंड के समीप काफी देर तक चला हंगामा, पुलिस ने हंगामा मचाने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ की कार्यवाही

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड चौकी के समीप बस चालक एवं युवकों के बीच हुए विवाद के कारण हंगामे जैसी स्थिति निर्मित हो गई। काफी देर तक युवकों और बस स्टाफ के बीच हुई कहा सुनी के कारण आसपास तनाव निर्मित हो गया। घटना की जानकारी लगते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस ने उपद्रव मचाने वाले तीन युवकों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उपद्रवियों की चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया।
घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बस स्टैंड चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा ने बताया कि रीवा की तरफ से इंदौर जाने वाली जय भवानी ट्रेवल्स की बस गत देर रात्रि लगभग 12 बजे जब बस स्टैंड पहुंची तो कुछ युवकों ने बस चालक एवं परिचालक से अभद्रता करते हुए गाली गलौज करनी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच हो रही तीखी नोकझोंक और इसके कारण सड़क में उत्पन्न हो रही है अव्यवस्था की जैसे ही जानकारी लगी तो तत्काल बस स्टैंड चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थिति को शांत कराते हुए तीन उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन को जानकारी देते हुए प्राप्त निर्देशों के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है। युवक नशे की हालत में थे एवं उपद्रव मचाकर अशांति फैला रहे थे। जिसके चलते उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है। युवक जी चार पहिया वाहन से वहां आए थे उनके थार वाहन को भी जप्त कर लिया गया है।