????तस्करी????
मंटोला रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय में गांजे की खेप लिए बैठा था तस्कर, पुलिस को देखते ही भागने की था फिराक में, एक लाख के गांजे सहित कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ0 संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में आज 6 दिसम्बर की रात्रि में कुठला पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान अमरा डांड मंटोला रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति संदिग्ध हालात मे बैठा मिला। वह पुलिस को देखकर घबराने लगा। जिसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम शक्ति सिंह पिता कुश सिह उम्र 20 साल निवासी पथरेहटा (खिरहनी) थाना बरही जिला कटनी का रहने वाला बताया। उक्त युवक के पास रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक के थैले में रखे सामान के बारे मे पूछताछ की गई तो वह सामान के बारे में बताने में आना कानी करने लगा। तलाशी लेने पर शक्ति सिंह पारधी के पास मिले सफेद रंग के प्लास्टिक के थैले के अंदर खाखी रंग के शैलो टेप मे लिपटे पांच पैकिट रखे पाये गये। उक्त संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई जिसके कब्जे से दो शील बन्द पैकेट में मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 09 किलो 555 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 1 लाख रुपये का जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक रविशुक्ला, तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक अजय यादव, भगवत चौधरी, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी एवं अन्य स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।