☀️किस्सा कुर्सी का☀️ कटनी पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा 12 जनवरी को, चुनाव समिति ने घोषित की तारीखें, 4 जनवरी को नाम वापसी, अध्यक्ष की दावेदारी के लिए एक और नाम आया सामने, पढ़े किस्सा कुर्सी का

☀️किस्सा कुर्सी का☀️

कटनी पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा 12 जनवरी को, चुनाव समिति ने घोषित की तारीखें, 4 जनवरी को नाम वापसी, अध्यक्ष की दावेदारी के लिए एक और नाम आया सामने, पढ़े किस्सा कुर्सी का

Oplus_131072

कटनी(सुजीत सिंह)। कटनी के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली कटनी पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष के चुनाव 12 जनवरी को संपन्न होंगे। चुनाव के तारीखों की घोषणा आज 22 दिसंबर को सिंधु भवन में आयोजित पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत चुनाव समिति की बैठक के दौरान कर दी गई। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद अध्यक्ष पद की लालसा रखने वाले दावेदारों ने मतदाताओं को साधने उठा पटक तेज कर दी है। कल तक अध्यक्ष पद की दावेदारी में 6 नाम सामने आए थे आज उन नाम में एक और नाम जुड़ गया है। चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद सामने आए डॉक्टर जीडी लालवानी के नाम ने पहले से दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है।

इस तरह होंगे चुनाव

पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत चुनाव समिति की बैठक आज 22 दिसंबर को सिंधु भवन में संपन्न हुई। जिसमें निर्णय लिए गए की कटनी पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 12 जनवरी 2025 को होगा। फार्म प्राप्त करने की तिथि 27, 28, 29, दिसंबर 2024 तक रहेगी और फार्म जमा करने की तिथि 30 व 31 दिसंबर एवं नाम वापसी की तारीख 4 जनवरी दोपहर 3 बजे तक होगी। यदि 4 जनवरी को नाम वापसी के बाद एक  ही उम्मीदवार बचता है तो 4 जनवरी को ही उसे निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा।।आज की बैठक में चुनाव समिति के पूरनलाल कटारिया, तिलोकचंद भोजवानी, वरंद् मल चंदवानी, राजकुमार दसवानी, राजकुमार रोहरा, अमर पुरुस्वानी मौजूद रहे।

ये है संभावित दावेदार

इनके नाम चर्चा में

कटनी सिंधी सेंट्रल पंचायत के अगले अध्यक्ष को लेकर जितने अधिक उत्साहित कटनी शहर के सिंधी समाज के लोग हैं, उतने ही उत्साहित माधव नगर के सिंधी समाज के लोग भी नजर आ रहे हैं। यही वजह है की माधव नगर में निवास करने वाले कुछ प्रतिष्ठित लोग भी इस चुनाव में दावेदारी ठोकने की तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि अगले अध्यक्ष के तौर पर मोहनलाल बत्रा जो की वर्तमान अध्यक्ष भी है उनका नाम सबसे ऊपर आता है। राजू नानकानी इनकी पकड़ समाज में मजबूत है, चंदू जदवानी भी दावेदार के रूप में चर्चा में है ये पूर्व में दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। डॉ. ब्रह्मा जासुजा का नाम भी अध्यक्ष की दौड़ में शामिल है। डॉक्टर ब्रह्मा जसूजा की पकड़ समाज के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक महकमें भी अच्छी है। गोविंद सचदेवा भी अध्यक्ष की कुर्सी पाने की दौड़ में शामिल है। यह भी मजबूत पकड़ रखते है। छठवां नाम पूर्व पार्षद सुरेश रोचलानी का भी सामने आ रहा है। आज चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही डॉक्टर जीडी लालवानी की दावेदारी भी उभर कर सामने आई है। समाज का एक वर्ग इन्हें भी अध्यक्ष बनाने की पुरजोर वकालत कर रहा है। कटनी पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के चुनाव को लेकर चल रही उठा  पटक और चुनाव को लेकर दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों के विषय में आगे भी खबरें प्रकाशित होती रहेगी। पढ़ते रहें किस्सा कुर्सी का….

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post