भोपाल में प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष से मिले कटनी के युवा नेता

भोपाल में प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष से मिले कटनी के युवा नेता

कटनी। युवा मोर्चा के नेता कुशल प्रकाश मिश्र ने भोपाल पहुंचकर प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्याम टेलर से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और युवाओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात में प्रदेश स्तर पर युवा मोर्चा को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। कुशल प्रकाश मिश्र ने कटनी जिले में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए युवाओं को जोड़ने के प्रयासों से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने युवाओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post