विजयराघवगढ़ विधायक श्री पाठक का आचरण विधि विरुद्ध, ब्लॉक कांग्रेस ने विधायक की सदस्यता समाप्त करने उठाई आवाज, सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

विजयराघवगढ़ विधायक श्री पाठक का आचरण विधि विरुद्ध, ब्लॉक कांग्रेस ने विधायक की सदस्यता समाप्त करने उठाई आवाज, सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

कटनी। विगत दिनों विजयराघवगढ़ के भाजपा विधायक संजय पाठक के द्वारा हाई कोर्ट के माननीय न्यायाधीश को फोन लगाकर परेशान किए जाने का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर आज ब्लाक कांग्रेस विजयराघवगढ़ सिंनगौडी बरही के तत्वावधान में क्षेत्रीय भाजपा विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के विधि विरुद्ध आचरण एवं न्यायालय को प्रभावित करने के विरोध में कांग्रेसजनों ने विधानसभा अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस सचिव नीरज सिंह बघेल, वि गढ़ ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र सिंह बघेल, सिनगौडी ब्लाक अध्यक्ष शरद द्विवेदी, वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र शुक्ला, श्रमिक नेता गणेश राव, मृगेंद्र सिंह, संजय विलौहा, अन्नू पाठक, एड. बृजराज सिंह, अवधेश पताशी, संतोष तिवारी, सुधीर तिवारी, श्रीमती शक्ति तिवारी, दुर्गा बढोलिया, सुरेन्द्र सिंह जयशंकर उमरिया, रवि सिंह, जय तिवारी, राजेश कुशवाहा, खिलाड़ी कुशवाहा एवं अनेक कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गैंबलरों का जाल🌟 करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट बेनकाब, कर्मचारी के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर करोड़ों का खेल, कपड़ा व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार, कटनी से कांकेर तक फैला था सट्टा नेटवर्क