नवरात्र पर शांति और सुरक्षा बनाने उमरिया पान पुलिस ने की शांति समिति की बैठक

नवरात्र पर शांति और सुरक्षा बनाने उमरिया पान पुलिस ने की शांति समिति की बैठक

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा दुर्गा उत्सव एवं विसर्जन को ध्यान में रखते हुए सभी थाना प्रभारी को शांति समिति बैठक का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, एसडीओ आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना उमरिया पान पुलिस द्वारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों एवं दुर्गा उत्सव समितियां के पदाधिकारी, एमपीईबी के कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच उपस्थित रहे। सभी को आगामी नवरात्रि एवं दशहरा के संबंध में त्योहार भाईचारे एवं शांति के वातावरण में मनाए जाने हेतु एवं दुर्गा पंडालो में सुरक्षा व्यवस्था हेतु बताया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post