नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम खास पहल, बकाया करों का सुरक्षित भुगतान अब व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा से घर बैठे भी

कटनी। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देते हुए WhatsApp Chatbot सेवा शुरू की गई है। इस सेवा के  माध्यम से शहरवासी अब बिना कोई अतिरिक्त शुल्क चुकाए घर बैठे ही नगर निगम के बकाया संपत्ति कर एवं जल उपभोक्ता प्रभार का भुगतान कर सकते हैं। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 15 मार्च से पूर्व अपने बकाया करों का भुगतान कर सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

चैटबॉट सेवा में भुगतान रसीद भी उपलब्ध

राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि नागरिक अधिकृत WhatsApp नंबर 7552465110 पर मैसेज कर चैटबॉट सेवा का उपयोग कर सकते हैं। इस सेवा के माध्यम से नगर निगम के बकाया कर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का लाभ भी प्राप्त कर सकते है। इस सुविधा की खास बात तो यह है कि भुगतान करने के बाद रसीद भी व्हाट्सएप पर ही प्राप्त हो जाती है, जिससे नागरिकों को नगर निगम कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी और उनके महत्वपूर्ण समय की बचत भी होगी।

ई-नगर पालिका पोर्टल

इसके अतिरिक्त नागरिक ई-नगर पालिका पोर्टल

https://enagarpalika.mp.gov.in⁠� के माध्यम से भी संपत्ति कर एवं जल उपभोक्ता प्रभार का भुगतान कर सकते हैं।

नागरिकों से अपील

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक का दायित्व निभाते हुए समय पर करों का भुगतान करें और शहर के विकास में अपना योगदान दें। समय पर कर भुगतान से शहर में विकास कार्यों को गति मिलती है तथा नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *