सिलेंडर से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल, बड़ा हादसा टला, बिलहरी चौकी के घुघरा रोड पर दोपहर की घटना

सिलेंडर से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल, बड़ा हादसा टला, बिलहरी चौकी के घुघरा रोड पर दोपहर की घटना

कटनी। बिलहरी चौकी क्षेत्र के ग्राम घुघरा के समीप आज होली के दिन दोपहर लगभग 1:30 बजे गैस सिलेंडर लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह तो गनीमत रही कि सिलेंडरों में आग नहीं लगी अन्यथा कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी। हादसे में ट्रक चालक को चोटें आई हैं, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

जानकारी देते हुए बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर लेकर जा रहा ट्रक घुघरा रोड पर पलटा है। प्राथमिक तौर पर यह बात सामने आई कि ट्रक चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। चालक नशे में था या नहीं इसकी पुष्टि फिलहाल डॉक्टर के द्वारा ही की जा सकेगी। सड़क पर बिखरे सिलेंडरों को किनारे करवाते हुए आवागमन सुचारू करा दिया गया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post