चाक चौबंद सुरक्षा का जायजा लेते रहे कप्तान, शास्त्री कॉलोनी में नागरिकों को तिलक लगाकर दी होली की शुभकामनाएं, नशेड़ियों पर रखें खास नजर

कटनी। होली के दौरान अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए 600 पुलिस जवानों के साथ-साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी सड़कों पर मशक्कत करते दिख रहे हैं। पुलिस कप्तान अभिनय विश्वकर्मा अपनी पूरी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए खुद सुबह से ही लगातार भ्रमण करते हुए न केवल व्यवस्थाएं देख रहे हैं बल्कि आम लोगों से मुलाकात करते हुए उन्हें तिलक लगाकर होली की शुभकामनाए भी दे रहे हैं।

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे पुलिस कप्तान अभिनय विश्वकर्मा ने शहर की लेडी कोतवाल राखी पांडे को हर परिस्थिति पर बारीकी से नजर रखने की हिदायत दी। उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लगातार आने जाने वाले लोगों की जांच की जाए, नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर तत्काल उनके खिलाफ धारा 185 के तहत कार्यवाही की जाए। इस दौरान भ्रमण करते हुए शास्त्री कॉलोनी पहुंचे कप्तान ने ड्यूटी में तैनात जवानों से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की और आसपास मौजूद नागरिकों से मुलाकात करते हुए उन्हें प्रेम पूर्वक तिलक लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कप्तान श्री विश्वकर्मा के साथ शहर कोतवाल राखी पांडे यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *