टिंकू बने वकील, वकालत कंप्लीट करने के बाद अखिल भारतीय बार परीक्षा की क्वालीफाई, सीखने का जज्बा बरकरार

टिंकू बने वकील, वकालत कंप्लीट करने के बाद अखिल भारतीय बार परीक्षा की क्वालीफाई, सीखने का जज्बा बरकरार

कटनी। जिले की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले पंडित प्रमोद तिवारी उर्फ टिंकू अब एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह उपलब्धि टिंकू ने उम्र के उस दौर में हासिल की है जिस दौर में पहुंचने के बाद लोग अक्सर कुछ नया करने की चाहत पीछे छोड़ देते हैं। वकालत की परीक्षा पास करने के बाद श्री तिवारी ने अखिल भारतीय बार परीक्षा भी क्वालीफाई कर ली है। राजनीति के साथ-साथ अब वे कानून का सहारा लेकर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे।
श्री तिवारी की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके मित्रों एवं सहयोगियों ने कहा कि श्री तिवारी अद्भुत प्रतिभा के धनी है। उनका मानना है की शुरुआत कभी भी कहीं से भी हो सकती है। उन्होंने राजनीतिक जीवन में कई आयाम स्थापित किए यही वजह है कि जिले में हर कोई उन्हें पहचानता और जानता है। अब वे वकालत के जरिए भी जिले में अपनी एक और नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ चले हैं। श्री तिवारी की इस उपलब्धि पर उनके मित्रों और सहयोगियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post