समय बदला पर पेशा नहीं, फिर गांजे के साथ ग्राहक की तलाश में पकड़ा गया शातिर सुरेश रजक, कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार

समय बदला पर पेशा नहीं, फिर गांजे के साथ ग्राहक की तलाश में पकड़ा गया शातिर सुरेश रजक, कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी। कई लोग अपराध को ही अपनी फितरत बना लेते हैं, एक ऐसे ही आरोपी को आज कुठला पुलिस ने रंगे हाथों गांजे के साथ गिरफ्तार किया। यह पहला अवसर नहीं था जब सुरेश नामक यह बदमाश गांजे की तस्करी या फिर विक्रय करते पकड़ा गया हो इसके पहले भी विजयराघौगढ़ थाना क्षेत्र में इसे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था, लेकिन यह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और लगातार गांजे की तस्करी और विक्रय में वह सक्रिय रूप से जुटा रहा।
आपको बता दे की पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है। निर्देश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कुठला पुलिस को गत 28 अगस्त को रात्रि में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को ट्रांसपोर्ट नगर में एक व्यक्ति संदिग्ध हालात मे मिला जो पुलिस को देखकर घबराने लगा। नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुरेश रजक पिता विशाली रजक उम्र 55 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास पुरैनी थाना कुठला का रहने वाला बताया। जिसके पास रखे एक थैले की तलाशी लेने पर थैले के अंदर दो खाकी रंग के पैकेट खुला हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 2 किलो 340 ग्राम कीमत 23 हजार 5 सौ रुपये एवं गांजा ब्रिकी की रकम 1520 रुपये बरामद की गई। आरोपी सुरेश रजक के विरूद्ध पूर्व में थाना विजयराघवगढ में एक एनडीपीएस एक्ट का अपराध पजीबद्ध पाया गया है। उक्त कार्रवाई निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद सिंह, सउनि तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पटेल, राहुल मिश्रा, रामेश्वर सिंह, सविता तिवारी, आरक्षक पुष्पेन्द्र, सतेन्द्र सिंह, पूजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गैंबलरों का जाल🌟 करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट बेनकाब, कर्मचारी के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर करोड़ों का खेल, कपड़ा व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार, कटनी से कांकेर तक फैला था सट्टा नेटवर्क