हरे माधव सतगुरु पर्व पर हो रहे हर दिन धार्मिक आयोजन, हरेमाधव सोझी मेला में हजारों लोगों ने लिया पुण्य लाभ
कटनी। माधवनगर में इन दिनों सतगुरु पर्व बड़ी ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। सदगुरू पर्व के अवसर पर सांई ईश्वरशाह साहिब द्वारा 12 जनवरी 2025 को सायं बाबा माधवशाह चिकित्सालय प्रांगण में हरेमाधव यूथटीम द्वारा आयोजित हरेमाधव स्नेह भोजनम् ( फुड कैंटीन) का शुभारंभ किया गया। हरे माधव स्नेह भोजनम् में सात्विक पोष्टिक स्वादिष्ट आहार के स्टालों पर युवाओं को अच्छा आहार परोसा जा रहा है। इसके पश्चात् सतगुरु के कर-कमलों से हरेमाधव क्रीड़ाः शक्ति (गेम जोन) का शुभारंभ किया गया, जिसका प्रत्येक खेल गेम अध्यात्मिक उपदेश से पूर्ण हैं। इसका उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों, बड़ों सभी को आत्मिक ज्ञान से भरना है। शुभारंभ करते हुए सतगुरु ने बच्चों के खेलों पर दृष्टि डालते हुए उन्होंने बच्चों को खेल खेल में सरल आध्यात्मिक ज्ञान से पोषित किया। कर्मों की दीवार, सन्तुलन सहारा का महत्व समझाया कि सफलता के लिए लक्ष्य पर एकाग्र ध्यान केंद्रित करना है। 13 जनवरी की दोपहर हरेमाधव ब्रम्हभोज (आम भंडारा प्रसाद ) की लंगर ज्योत को प्रज्वलित कर आहार निर्माण कार्य की शुरूआत हुई। प्रथम आहार का निर्माण सदगुरु के श्री हस्त से हुआ। सतना से हिन्दू पर्व समन्वय समिति के उत्तम बेनर्जी, रमेशचंद्र जेन, धनश्याम पंजवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। तत्पश्चात बाबा माधवशाह चिकित्सालय प्रांगण में ही आयोजित हरेमाधव सोझी मेला (हरे माधव यथार्थ गुरुमत पथ) का शुभारंभ 13 जनवरी को दोपहर हरिराया सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब द्वारा किया गया। हरेमाधव सोझी मेला में प्रदर्शनी व झॉकियों उपकारी लीलाओं के माध्यम से रोचक तरीके से मानव जन्म के वास्तविक उद्देश्य, लक्ष्य, आध्यात्मिक विकास, आतम उद्धार के मारग, शाश्वत शान्ति, असल सुख प्राप्ति का भेद हरेमाधव गुरमत के यथार्थ मार्ग विभिन्न माध्यमों से मिल रहे हैं।हरे माधव यथार्थ गुरुमत पथ सोझी मेला का अब तक हजारों संगतें लाभ प्राप्त कर चुकी हैं। 16 जनवरी 2026 तक यह सभी के लिए खुला है।








