निगम के बकाया करों की वसूली हेतु गठित दल सक्रिय, डोर टू डोर पहुंचकर बकायादारों से किया जा रहा संपर्क, अवकाश के दिन भी नागरिकों को प्रदान की गई बकाया कर जमा करने की सुविधा

निगम के बकाया करों की वसूली हेतु गठित दल सक्रिय, डोर टू डोर पहुंचकर बकायादारों से किया जा रहा संपर्क, अवकाश के दिन भी नागरिकों को प्रदान की गई बकाया कर जमा करने की सुविधा

कटनी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए निगम के बकाया करों की वसूली हेतु गठित दल सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। राजस्व अमला शहर के विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर पहुंचकर बकायादारों से संपर्क स्थापित कर बकाया करों के त्वरित भुगतान हेतु प्रेरित कर रहा है। निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अवकाश के दिनों में भी निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालयों में कर भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, इसके अतिरिक्त शाम 6 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन भी तीन स्थलों विवेकानंद वार्ड खेरमाई माता मंदिर के पास, गजानन कॉम्प्लेक्स के पास एवं बिलैया तलैया सब्जी मंडी में किया गया है ताकि करदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नागरिक निर्धारित काउंटरों एवं अधिकृत स्थलों पर जाकर जलकर, संपत्तिकर सहित अन्य बकाया करों की राशि जमा कर सकते हैं।

निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा राजस्व वसूली में गति लाने तथा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे अवकाश के दिनों में प्रदाय की जा रही सुविधा का लाभ प्राप्त कर समय पर बकाया करों का भुगतान करें तथा शहर के विकास कार्यों में सहभागी बनें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post