पारधियों को पकड़ने गई थी पुलिस, पारधियों ने कर दिया हमला, कार का कांच फोड़ा, पुलिस ने फिर दबिश देकर दो बदमाशों को दबोचा, पांच की तलाश जारी

पारधियों को पकड़ने गई थी पुलिस, पारधियों ने कर दिया हमला, कार का कांच फोड़ा, पुलिस ने फिर दबिश देकर दो बदमाशों को दबोचा, पांच की तलाश जारी

कटनी। आरोपी को पकड़ने के प्रयास में पारधियों के डेरे में पहुंची पुलिस के ऊपर पारधियों ने हमला बोल दिया। एक बार फिर जिले से पुलिस के ऊपर पारधियों के द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। दरअसल रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगांव में मुखबिर की सूचना पर पुलिस एक लूट के आरोपी को पकडने गई थी, इस दौरान लूट का आरोपी फरार हो गया। पारधियों ने मिलकर पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। इस घटना में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी बाल बाल बच गए, लेकिन निजी वाहन क्षतिग्रस्त हुआ। सूचना पर जिले से फोर्स भेजा गया।
कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ‘ने बताया कि कैलवारा फाटक के पास एक बाइक चालक के साथ 3 माह पहले लूट हुई थी। इस वारदात में पुअर लाल पारधी अपराधी है। गुरुवार रात देवगांव शराब के पास लोकेशन मिली। आरोपी को पकड़ने उप निरीक्षक सौरभ सोनी सहित अन्य स्टॉफ पहुंचा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे और पत्थर बरसाने लगे। इस दौरान गाड़ी का कांच टूट गया। कई पारधी एकत्रित हो गए और पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। तत्काल टीम ने थाना प्रभारी को सूचना दी गई। फोर्स के साथ पुलिस ने दबिश दी। हालांकि लूट का आरोपी वहां से चंपत हो गया है। इस दौरान पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले रोहित पारधी पिता पुताई 42 निवासी कूडो, कोड्स लाल पिता मणिबैक पारधी 20 निवासी कूडो को दबोचा है। 25 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई। रीठी पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज किया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post