घाटों पर निर्मित कृत्रिम विसर्जन कुंडों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम सुबह से जारी, निगमायुक्त श्री दुबे ने देखी घाटों की व्यवस्था, दिए आवश्यक निर्देश

घाटों पर निर्मित कृत्रिम विसर्जन कुंडों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम सुबह से जारी, निगमायुक्त श्री दुबे ने देखी घाटों की व्यवस्था, दिए आवश्यक निर्देश

कटनी। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के मद्देनजर निगम प्रशासन द्वारा नगर के चिन्हित घाटों पर कृत्रिम कुंडों का निर्माण कराया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। विसर्जन कुंडों में नागरिकों एवं श्रद्धालुओं द्वारा प्रातः 10 बजे से ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिए जाने का क्रम जारी है। विसर्जन के दौरान नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके मद्देनजर निगमायुक्त नीलेश दुबे स्वयं घाटों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर गठित दल के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है। नगर निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों के प्रतिमा विसर्जन की सुविधा हेतु विसर्जन घाटों पर पर्याप्त साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, टेबिल कुर्सी, छायादार बैठक व्यवस्था, कुंडों की सफाई की दृष्टि से पृथक से कर्मचारियों के अलावा ही बड़ी मूर्तियों के विसर्जन हेतु हाइड्रा वाहन, जेसीबी आदि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जाकर सुविधाजनक एवं सुरक्षित तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा है।
इन घाटों पर निर्मित कृत्रिम कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन जारी
मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण भोपाल की गाइडलाईन के परिपालन में निगम प्रशासन द्वारा नगर के चिन्हित 11 विसर्जन घाटों में कृत्रिम कुंडों का निर्माण किया जाकर कर्मचारी तैनात किए गए है।
विसर्जन स्थल गाटर घाट का प्रभारी सहायक यंत्री सुनील सिंह को नियुक्त किया जाकर इनके साथ उपयंत्री अश्विनी पाण्डेय, समय पाल पंकज निगम सहित 13 अन्य अधिकारी कर्मचारियों को संलग्न किया गया है। वहीं पीरबाबा निवार नदी एवं हनुमान घाट के दोनों ओर प्रतिमा विसर्जन हेतु सहायक यंत्री अनिल जायसवाल एवं उपयंत्री पवन श्रीवास्तव के साथ 16 कर्मचारियों के दल की डयूटी लगाई गई है। वहीं विसर्जन स्थल मोहन घाट, मसुरहा घाट, माई नदी, बाबा घाट, छपरवाहघाट, बिलगवां घाट, सिमरारनदी रपटा जुहला, बजरंग काॅलोनी तट एवं ट्रांसपोर्ट नगर तालाब में भी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु अलग अलग प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए जाकर 10-10 कर्मचारियों के दल को संलग्न किया गया है।
नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं आयुक्त नीलेश दुबे ने नगर की गणेश प्रतिमा समिति के पदाधिकारियों एवं नागरिकों से चिन्हित विसर्जन कुंडों में ही प्रतिमाओं का विसर्जन करनें, प्रतिबंधित घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं करनें तथा चलित सुसज्जित वाहन के कृत्रिम कुंड में सुविधापूर्ण तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन का लाभ प्राप्त कर पर्यावरण संरक्षण में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करनें का आग्रह किया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गैंबलरों का जाल🌟 करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट बेनकाब, कर्मचारी के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर करोड़ों का खेल, कपड़ा व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार, कटनी से कांकेर तक फैला था सट्टा नेटवर्क