वारदात को अंजाम देने लोहे का बका लिए घूम रहा था बदमाश, ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
कटनी। अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर पुलिस प्रयासरत है। इसी दौरान गत 5 सितंबर को थाना ढीमरखेङा क्षेत्र के ग्राम कोठी थाना ढीमरखेड़ा में एक बदमाश को बका लेकर घूमते पाये जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। ढीमरखेङा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार बका जप्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा लगातार बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्राप्त निर्देशों के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ. संतोष डेहरिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में लगातार धरपकड़ की जा रही है। जिसके तहत गत 5 सितंबर को मुखविर से सूचना मिली कि ग्राम सगोना तिराहा आम रोड में एक व्यक्ति लोहे का धारदार बका हाथ में लिए किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। वह कोई गंभीर वारदात घटित कर सकता है। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची तो एक व्यक्ति दाहने हाथ मे एक लोहे का बका नुमा औजार लेकर घूमते दिखा जो की पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उस व्याक्ति को बका नुमा औजार लिये पकड़ा गया। पकड़े गए रमेश पिता विश्राम आदिवासी उम्र 40 साल निवासी ग्राम कोठी थाना ढीमरखेड़ा के खिलाफ धारा 25 ए आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, सहायक उप निरीक्षक संतोष विश्वकर्मा, आरक्षक अमित शुक्ला, आरक्षक कमोद कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








