कर्मचारी नें शातिर चोर के साथ मिलकर कराई मालिक के घर चोरी, कुठला पुलिस ने चंद घंटे में किया चोरी का खुलासा

Oplus_16777216

कर्मचारी नें शातिर चोर के साथ मिलकर कराई मालिक के घर चोरी, कुठला पुलिस ने चंद घंटे में किया चोरी का खुलासा

कटनी। मलिक के पैसों पर बुरी नीयत रखने वाले एक कर्मचारी ने चोरों से साठ गांठ करके मलिक की तिजोरी पर ही हाथ साफ कर दिया। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में हुई चोरी की इस वारदात को लेकर कार्रवाई करते हुए कुठला पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपराधों पर नियंत्रण लगाने एवं चोरी के मामलों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उनका खुलासा करने के निर्देश प्रदान किए हैं। निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने चंद घंटो में सूने घर में चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं चोरी गया माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना की जानकारी देते हुए कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने बताया कि नीरज गौतम पिता अर्जुन प्रसाद गौतम उम्र 30 वर्ष निवासी ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी थाना कुठला ने गत 25 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि वह मधुवन एंजेसी फर्म का मालिक है। पिता जी ACC कम्पनी से रिटायर होकर कैमोर मे बने ए सी सी कम्पनी के क्वार्टर मे रहते है और वह अपनी पत्नी के साथ ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी स्थित मकान मे रहता है। गत 23 अगस्त की शाम करीबन 5 बजे वह अपने पापा के पास कैमोर चला गया था, घर पर कोई नहीं था। 25 अगस्त की दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर घर वापस आकर देखा तो घर के बाहर लोहे के दरवाजा का ताला टूटा था, ताला गेट पर लटका था। घर के अंदर जाकर देखा तो बेडरूम मे रखे कपड़े बिखरे पड़े थे, लकड़ी के पलंग का ड्राज टूटा हुआ था। ड्राज के अंदर रखे 90 हजार रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रारंभिक जाँच शुरू की, जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने में प्रार्थी की कोल्ड स्टोर में काम करने वाले कर्मचारी अखिलेश यादव की मिलीभगत है। जिसने बाहर के शातिर चोर अतुल बंशकार एवं संजय यादव के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
शातिर गिरफ्त में
चोरी के मामले में पकड़ा गया अतुल उर्फ मोदी वंशकार पिता धन्नू वंशकार उम्र 29 वर्ष निवासी नदी पार शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ बस स्टैंड थाना कोतवाली में 7 एवं कोतवाली कटनी में 10 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है। इसी तरह संजय यादव पिता श्याम लाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी द्वारा थाना कोतवाली जिला कटनी के विरूद्ध थाना कुठला में एक जुआ का अपराध एवं थाना कोतवाली कटनी में एक चोरी का अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं। कार्रवाई निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में सउनि रवि शुक्ला, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अजय यादव, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी एवं अन्य स्टाफ के द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गैंबलरों का जाल🌟 करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट बेनकाब, कर्मचारी के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर करोड़ों का खेल, कपड़ा व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार, कटनी से कांकेर तक फैला था सट्टा नेटवर्क