नगर की सफाई व्यवस्था से नहीं किया जायेगा किसी भी तरह का समझौता, उपायुक्त ने दिए निर्देश मुहर्रम जुलूस एवं जगन्नाथ यात्रा वापसी जुलूस मार्ग की व्यवस्था रहें चाक -चौबंद

कटनी। नगर की सफाई व्यवस्था में संलग्न कर्मी निर्धारित समय पर अपने कर्तव्य में उपस्थित होकर दायित्वों का निर्वहन करें। नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उक्त हिदायत गुरुवार को निगमायुक्त नीलेश दुबे के निर्देश पर आयोजित समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता नें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों – कर्मचारियों को दी। बैठक के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, एम.एस.डब्लयू प्रबंधन शांतनु सिंह, स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह, उद्यान पर्यवेक्षक अभिषेक अरजरिया सहित समस्त वार्डों के प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक एवं वार्ड दरोगा की उपस्थिति रही।
उपायुक्त श्री गुप्ता नें बैठक के दौरान नाराजगी जाहिर करते हुए एम.एस.डब्लयू के प्रबंधक को नियमित तौर पर निर्धारित समय से कचरे का उठाव करानें हेतु सुपरवाइजर को निर्देशित करने की हिदायत दी गई। वहीं स्वास्थ्य अधिकारी को सार्वजनिक स्थलों पर एवं खाली प्लाटों पर कचरा फेकनें पर चालानी कार्यवही करनें, नियमित तौर पर वार्डो में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करानें, सागर पुलिया के दौनों ओर झाडियों की कटाई करानें तथा नाला सफाई उपरांत निकले कचरे का शीघ्र उठाव कार्य किये जानें के निर्देश दिए। नगर के प्रमुख नालों की सफाई की जानकारी चाहे जानें पर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी प्रमुख नालों की सफाई का कार्य करा दिया गया है।
व्यवस्थित करें डिवाइडर के पौधे
नगर के मुख्य मार्गो बरगवां एवं नदी पार स्थित डिवाइडर में लगे पौधों की कटिंग कराई जाकर डिवाइडर के अंदर एवं बाहर पर्याप्त सफाई कराने के निर्देश उद्यान पर्यवेक्षक श्री अरजरिया देते हुए उपायुक्त श्री गुप्ता नें डिवाइडरों को रोजाना साफ एवं स्वच्छ रखने हेतु क्षेत्रीय दरोगा को निर्देशित किया।
पर्वो पर चाक-चौबंद रखें सफाई वयवस्था
उपायुक्त श्री गुप्ता नें नगर में आयोजित होनें वाले मुहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए कर्बला शरीफ व जुलूस मार्ग सहित भगवान जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा वापसी के दौरान जुलूस रूट मार्ग में पर्याप्त साफ-सफाई करानें, कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव आदि की व्यवस्था को चाक – चैबंद रखनें के साथ ही मार्ग के आवारा मवेशियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करनें के निर्देश दिए।








