हत्या के इरादे से की थी मारपीट, घटना के बाद से हो गए थे फरार, उमरियापान पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कटनी। गत माह 18 अगस्त को आपसी विवाद के कारण तीन लोगों के द्वारा एक प्रौढ़ की बेरहमी से मारपीट करते हुए उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। इस मामले में घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे। उमरियापान पुलिस ने गत दिवस फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी दिनेश कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम पकरिया निवासी बेडीलाल चौधरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा की सूरज चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी एवं सोनाबाई चौधरी ने गंदी गंदी गालियां देकर हत्या करने के इरादे से उसके साथ मारपीट करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल की शिकायत के आधार पर उमरिया पान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 109(1), 3 (5) बी.एन.एस. का प्रकरण पंजीबध्द किया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में उमरियापान पुलिस के द्वारा घटना के बाद से फरार आरोपी सूरज चौधरी पिता शिवकुमार चौधरी उम्र 35 वर्ष एवं सुरेन्द्र चौधरी पिता शिवकुमार चौधरी उम्र 32 वर्ष दोनो निवासी पकारिया थाना उमरियापान को गिरफ्तार किया कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से माननीय न्यायालय द्वारा उन्हें जेल भेजा दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उप. निरी. दिनेश तिवारी, सउनि गया प्रसाद मंगोरे, प्रआर अजय सिंह, प्रआर अजय तिवारी, प्र.आर. आशीष मेहरा, आर. अनिल पांडेय, आर. नीलेश पटेल, आर. योगेश पटेल, आर. मोहन मुबेल, आर. मनोज कुम्हरे, आर. रोहित झारिया और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








